
Team
12 Oct 2026
बदहाल सड़क से गांवों की आवाजाही प्रभावित, केदारनाथ-तुंगनाथ में बर्फबारी और जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे--रुद्रप्रयाग की 5 बड़ी खबरें।
आज रुद्रप्रयाग में क्या बदला ?
अगस्त्यमुनि में भौंसाल सड़क दो महीने से बदहाल: कई गांवों की आवाजाही प्रभावित; लोनिवि बोला- मंजूरी मिलते ही शुरू होगा मरम्मत कार्य।
केदारनाथ और तुंगनाथ में बर्फबारी: अचानक बदले मौसम से निचले इलाकों में बढ़ी ठंड; प्रभारी अधिकारी ने यात्रियों से गर्म कपड़े साथ लाने की अपील की।
रुद्रप्रयाग में नए बस अड्डे पर बीमार पशुओं के मांस बिक्री की आशंका: पशु कल्याण बोर्ड सदस्य का डीएम को पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग।
रुद्रप्रयाग: कोठियाड़ा प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत के नीचे 14 बच्चे; 5 साल से प्रस्ताव के बावजूद नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य।
रुद्रप्रयाग के 10 गांव हुए 'अंधता मुक्त: राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम [National Programme for Control of Blindness (NPCB)] की रिपोर्ट; ग्राम प्रधान सम्मानित, TB मरीजों को बांटी गई पोषण सामग्री।
