top of page

टिहरी जिला- टॉप 5: आज क्या बदला?

Team

3 Sept 2023

व्यवस्था पर सवाल, अवैध वसूली के आरोप और हादसों के बीच टिहरी की 5 बड़ी खबरें

  1. टिहरी: भिलंगना के दोणी स्कूल में निरीक्षण के दौरान नदारद मिले दो शिक्षक, एडीएम ने जताई नाराजगी, थमाया कारण बताओ नोटिस । 

  2. टिहरी श्रम विभाग में अवैध वसूली का आरोप: 90 दिन के कार्य प्रमाण पत्र के लिए ₹400 और श्रमिक कार्ड के लिए ₹600 की अवैध वसूली; अधिकारी ने शुरू की जांच । 

  3. राफ्टिंग सीजन से पहले बड़ा फैसला: बंद होगा पुराना पर्ची सिस्टम, अब ऑनलाइन होगी बुकिंग; डीएम नितिका खंडेलवाल के निर्देश।

  4. थत्यूड़ सीएचसी में पोस्टमार्टम न होने पर भड़के लोग, ओपीडी ठप होने के बाद पहुंचीं सीएमओ, प्रभारी हटाई गईं ।

  5. टिहरी जिले की धनोल्टी तहसील के कुनाल्टा गांव में पहाड़ी से भरभराकर गिरा बोल्डर, मकान की छत तोड़कर घुसा कमरे में; बाल-बाल बचा परिवार ।


bottom of page