top of page

पौड़ी गढ़वाल जिले टॉप 5: आज क्या बदला?

Team

9 Oct 2026

सीवर की गंदगी से नदी प्रदूषण, सड़क और पेयजल संकट से जूझते लोग और गुलदार के हमले से दहशत--जानिए पौड़ी की 5 बड़ी खबरें।

  1. अलकेश्वर घाट मार्ग में सीवर चैंबर चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी: सीधे अलकनंदा नदी में समाने से बढ़ी प्रदूषण की चिंता। 

  2. सड़क नहीं तो हाईवे जाम; पौड़ी (श्रीकोट गांव) के ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम। जल्द कार्य शुरू न होने पर हाईवे जाम की दी चेतावनी।

  3. राइंका उज्याड़ी (पौड़ी) में मानसिक स्वास्थ्य और बालिका अधिकारों पर संयुक्त शिविर: जज नाजिश कलीम व डॉ. आशीष गुसाईं ने छात्रों का किया मार्गदर्शन। 

  4. श्रीनगर (अस्त-व्यस्त जलापूर्ति): कभी पंप खराबी तो कभी लीकेज से ठप हुआ पानी, आधी रात को आपूर्ति से लोग परेशान। 

  5. खंडाह(श्रीनगर) में गुलदार के हमले में महिला की दर्दनाक मौत: इलाके में दहशत के बीच वन विभाग ने पिंजरा लगाने का दिया आश्वासन।

bottom of page