
Team
3 Sept 2026
भूस्खलन से टूटा संपर्क, चीन सीमा के हाईवे ठप और तेंदुए की दहशत के बीच पिथौरागढ़ की 5 बड़ी खबरें।.
जान हथेली पर रखकर सफर! पिथौरागढ़ के बंगापानी के छह गांवों का संपर्क टूटा, मंदाकिनी नदी की ट्रॉली ठप, दरकते पहाड़ पर चढ़कर जान जोखिम में डालने को मजबूर 3 हजार ग्रामीण|
चीन सीमा को जोड़ने वाले दोनों मुख्य हाईवे भूस्खलन से ठप: तवाघाट-गुंजी और धारचूला-तवाघाट मार्ग 8 घंटे बंद रहने से सीमांत क्षेत्रों में बढ़ी हलचल |
पिथौरागढ़ में भूस्खलन के कारण 6 घंटे फंसी रही झारखंड से इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस |
पिथौरागढ़ के कुजौली और पांडे गांव में घरों के बंद दरवाजे खोलने की कोशिश कर रहा तेंदुआ, दहशत के साए में जागकर रात काट रहे ग्रामीण |
धारचूला: दारमा के बाद अब चीन सीमा से सटी व्यास घाटी में भी फैला वायरल संक्रमण; सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में ग्रामीण|
