top of page

पिथौरागढ़ जिला- टॉप 5: आज क्या बदला?

Team

8 Oct 2026

आदि कैलाश यात्रा पर परमिट और ट्रैफिक का दबाव, सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश और बेड़ीनाग में वैज्ञानिक पहल—जानिए पिथौरागढ़ की 5 बड़ी खबरें।

  1. उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश में 2026 में 61,950 परमिट जारी: वाहनों का भारी दबाव होने से उभरी जाम की समस्या, कुटी-नाभी में पार्किंग बनाने की तैयारी। 

  2. आदि कैलाश यात्रा 19 से 26 अक्टूबर तक स्थगित: आम श्रद्धालुओं के परमिट पर रोक। SDM आशीष जोशी ने 19 से पहले या 26 के बाद आने की अपील की। अल्ट्रा मैराथन के चलते लिया गया फैसला।

  3. राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत बेड़ीनाग में वैज्ञानिक पहल: DU की टीम ने 5 प्रमुख स्थलों पर लगाए बोर्ड; डॉ. रविश लाल ने छात्रों को दिए करियर और संरक्षण के टिप्स। 

  4. बरम-कनार मोटर मार्ग का निर्माण शुरू न होने पर भड़के ग्रामीण: 18 किमी पैदल चलने को मजबूर 1500 लोगों ने DM के जरिए CM को सौंपा ज्ञापन, सड़क न बनने पर 2027 चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम। 

  5. आदि कैलाश (गुंजी-कुटी) पशुपालन विभाग ने 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाया विशेष शिविर: डॉ. लोकेश धौनी की टीम ने किया पशुओं का टीकाकरण, उपचार व दवा बाँटना । 


bottom of page